Self-help | आत्मनिर्भर

साबुत अनाज और परिष्कृत अनाज में क्या अंतर है? | What is the difference between the whole grain and fine grains

What is the difference between the whole grain & fine grains? साबुत अनाज और परिष्कृत अनाज में क्‍या अंतर है?  यदि आप यह जानना चाहते हैं तो यह लेख आप ही के लिए है। पर साबुत अनाज और परिष्कृत अनाज के बीच अंतर को जानने से पहले आपको कुछ प्रश्‍नों के उत्‍तर पहले पता हाने चाहिए। वह प्रश्‍न हैं-

प्रश्‍न-1: अनाज किसे कहते हैं?

प्रश्‍न-2: साबुत अनाज क्‍या होता है?

प्रश्‍न-3: परिष्‍कृत अनाज क्‍या होता है?

जब आपको इन प्रश्‍नोंं के उत्‍तर पता होंगे, तो ही आप अच्‍छे से समझ पाएंगे साबुत अनाज और परिष्‍कृत अनाज के बीच के अंतर को। तो चलिए पहले इन्‍हीं प्रश्‍नों के उत्‍तर जान लेते है।…. 

अनाज किसे कहते हैं | What are Cereal in Hindi 

 घास जैसे पोधों के सूखे हुए बीजों को अनाज या अन्‍न कहते हैं। अग्रेजी में इसे सिरियल्‍स (Cereals) कहा जाता है। विभिन्‍न देशों में विभिन्‍न प्रकार के अनाज उगाए जाते हैं जैसे-

  • रागी,
  • बाजरा,
  • ज्वार,
  • चना, 
  • मूंग  
  • गेंहू,
  • चावल,
  • मक्‍का,
  • जौ,
  • राई,
  • जई,
  • बाजरा आदि।

आदिकाल से ही मानव पेड़-पौधों से प्राप्‍त फल, फूल, पत्तियाँ और उनके बीजों को खाकर ही अपने अस्तित्‍व को कायम रखता आया है। आज अनाज हमारा प्रमुख भोजन है।  यह तो आप जानते ही है कि हमारा भोजन ही हमें शक्ति (ऊर्जा) देता है। जिसका प्रयोग हम अपने दैनिक कार्यों को करने में करते हैं।

दरअसल साबुत अनाज और परिष्कृत अनाज को जानने के लिए आपको पहले बीज की बेसिक सरंचना को जानना होगा तभी आप अपनी विश्र्लेषणात्‍मक बुद्धि का प्रयोग कर साबुत अनाज और परिष्कृत अनाज को अच्‍छे से समझ पाएंगे। तो पहले बीज की सरंचना को जान लेते हैं… 

बीज की सरंचना  | Seed structure

प्रत्‍येक बीज के मुख्‍यत: चार भाग होते हैं-

  • भूसी
  • चोकर
  • एंडोंस्‍पर्म
  • भ्रूर्ण 

प्रत्येक भाग में जो जो पोषक तत्‍व पाएं जाते है आप उसे इस चित्र में देखकर जान सकते हैं।

basic knowledge of seed parts
Seed structure

बीज की सरंचना को जान लेने के बाद अब जानते हैं कि साबुत अनाज किसे कहते हैं?

साबुत अनाज किसे कहते हैं? | What are whole grains called in Hindi

साधरण रूप से आप पोधों के सूखे हुए बीजों को साबुत अनाज यानि होल ग्रेन्स कह सकते है। विज्ञान के अनुसार साबुत अनाज में-  

  • चोकर +  ऐडोंस्‍पर्म  + भ्रूर्ण

यह तीनों पोषक तत्‍व मौजूद रहते हैं। आइए अब परिष्‍कृत अनाज किसे कहते हैं वह जान लेते हैं-

परिष्‍कृत अनाज किसे कहते हैं? | What are refined grains called in Hindi

बीजों को पीसकर जो आटा तैयार होता है उसे ही परिष्‍कृत अनाज यानि रिफाइन ग्रेन कहते है। विज्ञान के अनुसार परिष्‍कृत अनाज यानि बीज के आटे में केवल एक ही पोषक तत्‍व-

  • ऐर्डोंस्‍पर्म

मौजूद होता हैं।

अब आप सोच रहें होंगे कि यह कैसे संभव है? जब बीज की पीसाई की जाती है तो उसमें आपने आप ही उसके सभी पोषक तत्‍व उस आटे में आ जातें है। इसलिए आपकी विश्र्लषणात्‍मक बुद्ध‍ि यानि analytical intelligence इसे स्‍वीकार नहीं कर पा रही होगी। पर यह बात सच है क्‍योंकि यह बात मैं नहीं कह रही यह बात वैज्ञानिक कह रहे हैं।

इसलिए इस बारे में आपको अवश्‍य पता होना चाहिए। कि आखिर यह माजरा क्‍या है- इसके लिए आपको फिर से अपनी analytical intelligence का प्रयोग करना होगा और साबुत अनाज से परिष्‍कुत अनाज बननेे के प्रोसेेस को समझना होगा।    

दरअसल आज से हजारों साल पहले बीजों से आटा बनाने का काम पत्‍थरों से बनी आटा चक्‍की में होता था। मध्‍य काल में जैसे-जैसे मानव की जनसंख्‍या बड़ी तब इस काम को करने के लिए यंत्रों का निर्माण किया गया। जैसे पनचक्कि का निर्माण हुआ। (पनचक्कि वह मशीन है जिसे बहते हुए जल या गिरते हुए जल की ऊर्जा से चलाकर उससे किसी दूसरी मशीन को जोड़ दिया जाता है।) वैज्ञानिकों के अनुसार यहां तक हमारे आटे में सभी पोषक तत्‍व पाएं जाते थे। किंतू 19वीं सदी के अंत में मानव की बड़ती जनसंख्‍या के कारण अनाज की मांग बढ़ने लगी। तब  से आटा प्राप्त करने के लिए बीजों को बिजली से चलने वाली मशीनों में पीसा जाने लगा। जिससे बीजों को संसाधित करने के तरीके में बदलाव आ गया जिस से बीज के चोकर की परत नष्‍ट होने लगी। दूसरी ओर ब‍िजली के ताप के कारण बीज का भ्रूर्ण नष्‍ट होने लगे। अब पीसाई के बाद जो आट तैयार  होता है उसमें बस एंडोंस्‍पर्म ही बचता। जिस कारण हमें गिने चुने ही पोष्‍क तत्‍वों की प्राप्‍ति हो रही है और लगातार कम पोषक तत्‍वों वाला भोजन खाने के कारण ही मानव शरीर को कई प्रकार की बीमारियों ने आ घेरा है। 

अब आप अच्‍छें से जान गए हैं बीजों को पीसकर जो आटा तैयार होता है उस आटे में केवल एक ही पोषक तत्‍व- ऐर्डोंस्‍पर्म क्‍यों बचता है। चलिए अब ओर विस्‍तार से जान लेते हैं साबुत अनाज और परिष्‍कृत अनाज में अंतर को।

साबुत अनाज और परिष्कृत अनाज में क्या अंतर है? | Difference between the whole grain and fine grains in Hindi?

साबुत अनाज और परिष्‍कृत अनाज में अंतर

साबुत अनाज परिष्‍कृत अनाज
पोधों के सूखे हुए बीजों को साबुत अनाज यानि होल ग्रेन्स कहते है।जबकि बीजों के आटे को परिष्‍कृत अनाज यानि रिफाइन ग्रेन्‍स करते है।
इसमें बीज के तीनों पोषक तत्‍व चोकर + ऐडोंस्‍पर्म + भ्रूर्ण  मौजूद होते हैं।इसमें बीज की पीसाइ के बाद उसमें केवल एक तत्‍व ऐर्डोंस्‍पर्म ही शेष बचता है। 
Difference between the whole grain and fine grains?

सारांश | Conclusion

आश है इस लेख के माध्यम से आप साबुत अनाज और परिष्कृत अनाज किसे कहते हैं? इन दोनों में क्या अंतर है और इनका क्या संबंध है हमारे स्वास्थ्य से? को अच्‍छे से समझ गये होंगे। यदि आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको मेरा लेख मिलेट खाने के 12 फायदे को अवश्‍य पढ़ना चाहिए। ताकि आप अपनी सेहत की रक्षा करने के लिए सही जानकारी के साथ तैयार हो सकें। यदि यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो कृपया अपनी प्रतिक्रिया अवश्‍य दें। इस जानकारी को अपने मित्रों और परिवार वालों के साथ Facebook, Quora, और अन्‍य Social media platform पर Share जरूर करें।

शुक्रिया!

Nalini Bahl

Nalini Bahl

मैं Nalini Bahl, Paramhindi.com की Author & Founder हूँ।  मैने Delhi University से बी. कॉम और IGNOU से एम. ए. हिंदी किया है। मैं गंगा इंटरनेशनल स्‍कूल की एक ब्रांच की पूर्व अध्‍यापिका हूँ। पिछले कई वर्षों से मैं स्‍कूली पुस्‍तकें छापने वाले, कई प्रसिद्ध प्रकाशकों के साथ काम किया है। स्‍व‍तंत्र लेखक के रूप में कार्य करते हुए, मैंने कई हिंदी पाठ्य पुस्‍तकों और व्‍याकरण की पुस्‍तकों की रचना की है। मुझे नई-नई जानकारियाँ प्राप्‍त करना और उसे दूसरों के साथ बाँटना अच्‍छा लगता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *