Self-help | आत्मनिर्भर

फॉक्‍सटेल मिलेट (कंगनी) खाने के फायदे और नुकसान

यदि आप फॉक्‍सटेल मिलेट (कंगनी) खाने के फायदे और नुकसान को जानना चाहते हैं। तो यह लेख आपके लिए है। इस लेख के द्वारा आप फॉक्‍सटेल मिलेट (कंगनी) की संपूर्ण जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं। तो शुरू करते हैं…   

फॉक्‍सटेल मिलेट क्‍या है | What is Foxtail Millet in Hindi

फॉक्‍सटेल मिलेट सकारात्‍मक अनाज (positive grains)  की श्रेणी में आता है। इसे हिंदी में ‘कंगनी’ कहते हैं। यह एक प्रकार की चारा घास हैं। आप इसे मोटा अनाज भी कह सकते हैं। इस घास में छोटे गोल बीज होते हैं। जिनका रंग पीला होता। इन बीजों का स्‍वाद मीठा और कड़वा होता हैं।

आपके मन में यह प्रश्‍न आ रहा होगा कि पहले कभी तो इस अनाज के बारे में सुना नहीं! यह नए प्रकार का अनाज कहाँ से आ गया। तो चलिए इस विषय पर भी रोशनी डालते हुए आगे बड़ते हैं…

Foxtail Millet khane khane ka phaayd
फॉक्‍सटेल मिलेट (कंगनी) खाने के फायदें

फॉक्‍सटेल मिलेट की उत्‍पत्ति | Origin of Foxtail millet in Hindi  

फॉक्‍सटेल मिलेट की उत्‍पत्ति के विषय पर जब हमने रिसर्च की तो हमें पता चला, फॉक्‍सटेल मिलेट कोई नया अनाज नहीं है। इस अनाज के संकेत 2000 से 1000 ईसा पूर्व की चीनी संस्‍कृति में पाए गए थे। यह चीन में उत्‍पन्‍न सबसे पुरानी उगनेवाली फसलों में से एक हैं। इतना ही नहीं इसे ‘इतावली’

और ‘जर्मन मिलट’ के रूप में भी जाना जाता हैं। संभवत: इसकी खेती धीरे-धीरे पश्चिम योरप और एशिया के अन्‍य क्षेत्रों में फैली होगी।

अब आपके मन में यह प्रश्‍न उठना भी स्‍वभाविक है कि वर्तमान में फॉक्‍सटेल मिलेट की खेती कहाँ- कहाँ होती हैं? तो चलिए इस विषय पर प्रकाश डाल लेते हैं।

फॉक्‍सटेल मिलेट की खेती वर्तमान में कहाँ हो रही हैं? | Where is Foxtail Millet currently being cultivated in Hindi  

वर्तमान में फॉक्‍सटेल मिलेट की खेती- बाड़ी करने वाले देश हैं-

  • चीन,
  • भारत,
  • रूस  

आदि देशों में फॉक्‍सटेल मिलेट की खेती- बाड़ी हो रही हैं। आइए अब फॉक्‍सटेल मिलेट में कौन- कौन से पोषक तत्‍व पाए जाते हैं उसे भी जान लेते हैं

फॉक्‍सटेल मिलेट में पाए जाने वाले पोषक तत्‍व | Nutrient content in Foxtail millets in Hindi

फॉक्‍सटेल मिलेट में पाए जाने वाले पोषक तत्‍व हैं-

कार्बोहाइड्रेटमैग्‍नीशियम
प्रोटीनमैगनिज
कैल्शियमथयामिन
विटामिनकेरोटिन
आयरनफास्‍फोरस
फाइबररिबोफ्लेविन
फॉक्‍सटेल मिलेट में पाए जाने वाले पोषक तत्‍व

आहार और पोष्‍क तत्‍व विशेषज्ञ ‘डॉ खादर वली’ के अनुसार 100gm फॉक्‍सटेल मिलेट में पाए जाने वाले पोषक तत्‍व हैं- 

ग्रेन | Millet100gmFoxtail Millets
नियासिन | Niacin (B3)mg0.7
रिबोफ्लेविन | Riboflavin (B2)mg0.11
थयामिन | Thiamine  (B1)mg0.59
केरोटिन  |Caroteneug32
आयरन / इस्‍पात | Ironmg6.3
कैल्शियम | Calciumg0.03
फास्‍फोरस |Phosphorousg0.29
प्रोटीन  |Proteing12.3
मिनरल / खनिज धातु |Mineral  g3.3
कार्बोहाइड्रेट  | Carbohydrates    g60.6
फाइबर |Fibersg8.0
कार्बोहाइड्रेट फाइबर अनुपात |Carbohydrate Fibers ratiog7.57d
डॉ खादर वली’ के अनुसार

उपरोक्‍त पोषक तत्‍वों को देखकर आप जान गए होंगे कि फॉक्‍सटेल मिलेट को क्‍यों सकारात्‍मक अनाज कहा जाता है। इतना ही नहीं फॉक्‍सटेल मिलेट के पोषक तत्‍वों को जानने के बाद अब आप सरलता से इसे खाने के फायदों को समझ पाएँगे।  

नोट- यदि आप डॉ. खादर वली के बारे में अधिक जानना चाहते हैं। तो आप हमारी पोस्‍ट ‘डॉ. खादर वली’ को पढ़कर अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकते हैं।    

फॉक्‍सटेल मिलेट खाने के फायदे | Benefits of eating Foxtail Millet in Hindi

1 फॉक्‍सटेल मिलेट बच्‍चों और गर्भवती महीलाओं के लिए अच्‍छा भोजन है क्‍योंकि यह असानी से पच जाता है।  

2 फॉक्‍सटेल मिलेट असानी से पच जाता है। इसलिए इसे भोजन के रूप में लेने से पेट दर्द (stomachache)  से राहत मिलती है।

3 फॉक्‍सटेल मिलेट को खाने से मूर्त्राविसर्जन के समय होने वाली जलन (burning sensation while urinating से छुटकारा मिलता है।

4 फॉक्‍सटेल मिलेट अतिसार (diarrhea) के रोगियों के लिए फायदें मंद होता है।

5 इस मिलेट में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसे खाने से कब्‍ज के रोग से छुटकारा मिलता हैं।

6 फॉक्‍सटेल मिलेट में प्रोटीन और आयरन की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसे खाने से रक्‍तहीनता (anemia) का रोग दूर होता है।

7 फॉक्‍सटेल मिलेट जोड़ों के दर्द (arthritis) को दूर करने में फायदे मंद है।

8 यह मि‍लेट मोटे आनाज की श्रेणी में आता है। इनमें फाइवर की मात्र अधिक होती है। अत: इनको खाने से मोटापे  (obesity) से छुटकारा मिलता है।

9 यदि फॉक्‍सटेल मिलेट की पेस्‍ट बनाकर जलने से बने घाव पर लगाया जाए तो जलन में राहत मिलती हैं।

10 कंगनी की छांछ (gruel) पीकर। चादर ओढ़कर सोने से बुखार को भी ठीक किया जा सकता है।

11 फॉक्‍सटेल मिलेट नियासिन (Vitamin B3) का प्रकृतिक स्‍तोत्र हैं। विटामिन बी3 यानी नियासिन हमारे शरीर के लिए अवश्‍यक पोषक तत्‍व हैं। यदि इस तत्‍व की हमारे शरीर में कमी हो जाए तो हमें कई रोग हो सकते है। दूसरी तरफ यदि इसे दवा के रूप में लिया जाए तो कई साइड इफेक्‍ट्स हो सकते हैं। किंतू यदि इसे भोजन के रूप में लिया जाय तो इससे बचाव हो सकता है।

12 कंगनी में एंटीऑक्‍सीडेंट तत्‍व होते हैं। जो फ्री रेडिकल्‍स के प्रभाव को कम करते हैं। जिससे स्‍वस्‍थ त्‍वचा की प्राप्ति होती है।

13 फॉक्‍सटेल मिलेट में केराटिन प्रोटिन होती है। जिससे बालों संबंधित स्‍मस्‍याओं से छुटकारा मिलता हैं।

14 कंगनी में फाइबर की मात्रा अधिक होने से डायबिटीज रोग से बचाव संभव है।

15 फॉक्‍सटेल मिलेट में प्‍लांट लिगनेन पाया जाता है। जिस कारण कैंसर रोग से बचाव संभव होता है।

फॉक्‍सटेल मिलेट खाने के नुकसान | Disadvantage  of eating Foxtail Millet in Hindi

1 फॉक्‍सटेल मिलेट को पकाने से पहले 4 से 5 घंटे भिगो कर रखना जरूरी है। नहीं तो इसे पचाने में समस्‍या आ सकती हैं।

2 थायराइड रोगियों को मिलेट ना खाने की सलाह दी जाती है। इसमें हाइपोथायरायडिज्‍म (Hypothyroidism) यानी की अंडर एक्टिव थायराइड रोगी और हाइपरथायराडिज्‍म  (Hyperthyroidism) या‍नी की ओवर एक्टिव थायराइड रोगी शामिल है। क्‍योंकि मिलेट में गोइटेरोगेनिक (Goiter genic) पदार्थ की छोटी मात्र पाई जाती है। गोइटेरोगेनिक पदार्थ शरीर में आयोडिन को अवशोषण (सोखने) करने से रोकता है। जब मिलेट को पकाया जाता है या गरम किया जाता है। तब गोइटेरोगेनिक का प्रभाव बड़ जाता है। जिस कारण शरीर में आयोडिन की कमी हो सकती है।   

निष्‍कर्ष | Conclusion

आशा है इस लेख के माध्‍यम से आप फॉक्‍सटेल मिलेट (कंगनी) खाने के फायदें और नुकसानको अच्‍छी तरह से जान चुके होंगे। यदि आप मिलेट खाने के फायदों को ओर अच्‍छे से जानना चाहते हैं तो आपको हमारे लेख “मिलेट खाने के 12 फायदें” को अवश्‍य पढ़ना चाहिए। ताकि आप अपनी सेहत की रक्षा करने के लिए सही जानकारी के साथ तैयार हो सकें।

यदि यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो कृपया अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें। इस जानकारी को अपने मित्रों और परिवार वालों के साथ Facebook, Quora आदि Social media platform पर share जरूर करें।  

धन्‍यवाद !

Nalini Bahl

मैं Nalini Bahl, Paramhindi.com की Author & Founder हूँ।  मैने Delhi University से बी. कॉम और IGNOU से एम. ए. हिंदी किया है। मैं गंगा इंटरनेशनल स्‍कूल की एक ब्रांच की पूर्व अध्‍यापिका हूँ। पिछले कई वर्षों से मैं स्‍कूली पुस्‍तकें छापने वाले, कई प्रसिद्ध प्रकाशकों के साथ काम किया है। स्‍व‍तंत्र लेखक के रूप में कार्य करते हुए, मैंने कई हिंदी पाठ्य पुस्‍तकों और व्‍याकरण की पुस्‍तकों की रचना की है। मुझे नई-नई जानकारियाँ प्राप्‍त करना और उसे दूसरों के साथ बाँटना अच्‍छा लगता है।

5 thoughts on “फॉक्‍सटेल मिलेट (कंगनी) खाने के फायदे और नुकसान

  • Neeru chopra

    अति महत्वपूर्ण जानकारी

    Reply
  • Neeru chopra

    अति उत्तम जानकारी

    Reply
  • मुनेश कुमार

    कांगनी के बारे में हमें नयी जानकारी मिली। में अब से अपने भोजन में इसे जरूर शामिल करूंगा। क्योंकि यह शुगर में भी लाभ दायक है। आपको बहुत बहुत धन्यवाद।

    Reply
  • Seema

    Nice information about foxtail millets

    Reply
  • Tarun kumar Sahu

    Mp me kaha milega
    Bulk me chahiye

    Reply

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *